सीपत

मछली मारने लगाए करंट के जाल में खुद फंसा शिकारी,, युवक के मौत के बाद मामले को दबाने साथियों ने छुपाई लाश,फिर क्या हुआ देखिए इस खबर में..

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)सीपत – लालच एक बुरी बला है। यह कहावत को चरितार्थ करता मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेली का सामने आया है। जहां ज्यादा मछली पकड़ने के लालच में एक युवक की करंट की चपेट से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवक मछली की लालच में बहरा नाला में बिजली के तार में करेंट लगा रहे थे। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इस पुरे मामले में सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव का सुनील केंवट मछली पकड़ने जा रहा था। इस दौरान उनके पिता बहोरन ने उन्हें मिंजाई के लिए चलने को कहा। लेकिन उसने अपने पिता की बात को नज़र अंदाज़ कर मछली पकड़ने चला गया। काफ़ी समय तक सुनील घर नही आया।

इसी बीच दोपहर एक बजे गांव में रहने वाले मधुर सिंह सिदार और नाबालिग एक बोरी में बिजली के तार को छोड़ने के लिए सुनील के घर आए। जिनसे मृतक सुनील के पिता ने सुनील के बारे में पूछा। जहा दोनो युवकों ने सुनील को थोड़े देर बाद आने की बात कही। इस बीच मृत युवक के पिता ने खोजबीन शुरू की। जहां नाले के पास सुनील का एक चप्पल मिला। जिससे घबराए परिजनों नाबालिग और मधुर सिदार के पास पहुंचे। जहां नाबालिग से पूछताछ करने पर पता चला कि सुनील केवट की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को मधुर सिंह और नाबालिग ने पुलिया के नीचे छिपाया है। इस पर गांव के लोग हिंदूनार पुलिया के पास पहुंचे।

पुलिया के नीचे सुनील का शव पड़ा था। इस बीच मधुर सिंह लोगों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए तार के साथ नाले में सुनील गया था। जहा करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इधर मामले में सीपत पुलिस ने नाबालिक को गिरफ़्तार कर लिया है। वही फरार मधुर सिंह की तालाश में पुलिस जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...