पचपेड़ी

पुलिस प्रधान आरक्षक पर दबंगई की शिकायत, बिना अपराध के सरपंच प्रतिनिधि से की गई बेरहमी से मारपीट… छोड़ने के लिए 20 हजार रुपयों की कर रहा था मांग

उदय सिंह

पचपेड़ी- पुलिस का एक और अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां अपने चाचा को छुड़ाने गए सरपंच प्रतिनिधि को प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे ने बर्बरता पूर्वक पीटा है। सूत्रो की माने तो प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे ने सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल से उसके चाचा को छोड़ने के लिए पैसों की मांग की लेकिन पैसे नही देने की बात सुनते ही प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे ने सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल की करीब आधे घंटे तक पिटाई की है।

जिसको लेकर अब प्रार्थी सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल ने न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार भिलौनी सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल कैवर्त ने बताया कि उसके गृह ग्राम भिलौनी में परिवार में ही जमीन सम्बंधित विवाद चल रहा है। जिसका प्रकरण न्यायलय में लंबित है। इसी सम्बंध में थाना पचपेड़ी के प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे पेट्रोलिंग गाड़ी के साथ शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास ग्राम भिलौनी पहुंच गाँव के ही राजकुमार कैवर्त को पेट्रोलिंग गाड़ी में बैठाकर थाना पचपेड़ी ले जाया गया।

जिसके बाद शाम 4 बजे के आसपास राजकुमार कैवर्त का भतीजा सरपंच प्रतिनिधि अपने गाँव भिलौनी पहुँचा जिसको पता चला कि पचपेड़ी पुलिस आपके चाचा को थाना ले कर गए है।जिसके बाद सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल भी पचपेड़ी थाना पहुंच अपने चाचा के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया जिसके बाद पचपेड़ी थाना में तैनात प्रधान आरक्षक तेज कुमार ने हीरालाल को छोड़ने के एवज में 20 हजार पैसों की मांग की जिसके बाद राजकुमार को अपने साथ ले जाना बोला जिसके बाद हीरालाल ने पैसा देने में असमर्थता जाहिर किया और जन प्रतिनिधि होने का हवाला दिया।

जिसे सुन प्रधान आरक्षक तेज कुमार भड़क गया जहा हीरालाल के बाल को पकड़कर घसीटते हुए अंदर ले गए और बगैर अपराध के हाथ मे हथकडी पहनाकर पट्टे, हाथ मुक्के से बेदर्दी से लगभग 30 मिनट तक मारपीट करते रहे। यह पूरा वाक्य सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। वही प्रार्थी हीरालाल कैवर्त बगैर अपराध कायम के निर्ममतापूर्वक मारपीट करने वाले प्रधान आरक्षक के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग कर न्याय की गुहार लगा रहा है। ऐसे में प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे के खिलाफ हुई शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है सभी की निगाहे इसी पर टिकी हुई हैं।

पुलिस के आला अधिकारियों की अनदेखी से कभी भी घट सकती है बड़ी घटना…

पचपेड़ी थाना में तैनात प्रधान आरक्षक तेजकुमार रात्रे के ऊपर सप्ताह भर पूर्व ग्राम जलसों में हुए जमीन विवाद में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए अपने परिचित का पक्ष लेते हुए दूसरे पक्ष के ऊपर बलवा का अपराध दर्ज कर दिया गया है, जो गलत था जिसके खिलाफ प्रार्थी पक्षो ने बिलासपुर एएसपी ऑफिस पहुँच न्याय की गुहार लगाई थी। ऐसे में मामले को आला अधिकारियों द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।शायद यही वजह रही की प्रधान आरक्षक तेजकुमार रात्रे अब और बेखौफ होकर अपना गुंडा राज पचपेड़ी थाने में चला रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नही जब पुलिसिया कार्रवाई के नाम पर पचपेड़ी थाने में कोई बड़ी अनहोनी घटना घट जाए और हमेशा की तरह पुलिस के अधिकारी अपने एसी चेंबर में बैठकर मूकदर्शक का रोल अदा करते रहे।

वही इस मामले में पचपेड़ी टीआई बृजलाल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भिलौनी में परिवारिक जमीन सम्बंधित मामला था।कोर्ट के आदेश पर राजकुमार कैवर्त को बयान के लिए बुलाया गया था।जिसके बाद राजकुमार कैवर्त का भतीजा हीरालाल सरपंच प्रतिनिधि भी थाना पहुंच गया और प्रधान आरक्षक के बीच बहस करने लगा थाना परिसर में सरपंच प्रतिनिधि द्वारा शराब पीकर हो हल्ला हंगामा कर रहा था।जिसका मुलाहिजा भी कराया गया है।अगर बेवजह मारपीट की शिकायत मिलती है तो जांच कर दोषी के ऊपर उचित कार्यवाही किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...