बिलासपुर

अतिक्रमण हटाने गए निगम अमले पर हमला, प्रभारी का गला घोंटने की कोशिश.. 2 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – असामाजिक तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उनको कानून का कोई भय नही इसका नजारा एक बार फिर मंगलवार को सरकंडा क्षेत्र में नज़र आया। चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर 2 अतिक्रमणकारियों ने निगम अधिकारी की जान लेने की कोशिश तक कर डाली। दरअसल सरकंडा साइंस कॉलेज की छात्राओं ने पिछले दिनों कलेक्टर से शिकायत की थी कि उनके कॉलेज के आसपास मौजूद दुकानों में दिनभर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है,

जो कॉलेज आने जाने के दौरान उनके साथ छेड़खानी कर उन्हें परेशान करते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नगर निगम को निर्देशित किया कि वह यहां नियम विरुद्ध बने अवैध ठिकानों को हटाए। जिस पर कार्यवाही करने मंगलवार को नगर निगम अतिक्रमण शाखा का दस्ता पहुंचा था। यहां आस-पास कुछ गुमटी नुमा दुकान मौजूद है, जिनके संचालको समझाइश देते हुए उन्हें हटाने का अभियान चल रहा था, इसी में गोल्डी टी स्टॉल भी शामिल है। जिसके संचालक चिंगराजपारा निवासी भावेश गुप्ता और गोल्डी गुप्ता है।

कार्यवाही के दौरान दुकान संचालकों ने नगर निगम अतिक्रमण शाखा अधिकारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया। पीछे से आकर उन्होंने एक तार के जरिए उनका गला घोट कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। आसपास खड़े लोग तत्काल बीच बचाव में आए और दोनों को पकड़कर सरकंडा पुलिस के हवाले किया।

वहीं इस मामले में की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने इन दोनों बदमाशों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।बता दे कि आमतौर पर विवादित मामलों में नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल साथ लेकर चलता है, लेकिन मंगलवार को पुलिस साथ ना होने के कारण यह घटना घटी।

अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो फिर इस हमले में प्रवीण शर्मा की जान भी जा सकती थी। एक तो सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकान बना लिया और उसको हटाने पर विरोध ऐसा जैसे कोई उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से उन्हें बेदखल कर रहा हो।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी