बिलासपुर

सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश सिंह का क्षत्रिय समाज ने किया भव्य सम्मान…पौसरा में जुटा राजपूत समाज,

उदय सिंह

बिलासपुर – बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह को जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक बिलासपुर का अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को सामाजिक और सहकारिता क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।इसी क्रम में राजपूत समाज द्वारा ग्राम पोसरा स्थित उनके निवास पर एकजुट होकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने साल, श्रीफल एवं गजमाला भेंट कर रजनीश सिंह का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाज ने कहा कि रजनीश सिंह का जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक का अध्यक्ष बनना न केवल उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता का परिणाम है, बल्कि यह राजपूत समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रजनीश सिंह ने राजपूत समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक को किसानों, ग्रामीण अंचल, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए और अधिक सशक्त एवं भरोसेमंद संस्था बनाने के लिए वे सतत प्रयास करेंगे ।

कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र नेवारी मल्हार मस्तूरी बिलासपुर तखतपुर आदि से बड़ी संख्या में समाज प्रमुख उपस्थित रहे प्रमुख रूप से करणी सेना के प्रदेश सचिव बी पी सिंह, सर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से नैन सिंह परिहार अमर सिंह जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रंजीत सिंह विनोद सिंह मनोज सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से विजय शंकर राजपूत, जगत नारायण सिंह, डी के सिंह, उदय सिंह,रवि सिंह, संतोष सिंह परिहार, तेज बहादुर सिंह, ऋषिराज सिंह ,विवेक सिंह ,राजकुमार सिंह ,राघव सिंह आदि बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो...