छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्टिंग ऑपरेशन में बुरे फंसे लखन, तारणहार बनकर आए रमन ने उन्हें बताया इनोसेंट, वैसे जारी किया जा रहा है कारण बताओ नोटिस

सांसद लखनलाल साहू ने इसे अपने खिलाफ जहां साजिश बताया वही पार्टी उपाध्यक्ष ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ जांच का हवाला दिया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

लोकसभा चुनाव के दौरान स्टिंग ऑपरेशन, ऑपरेशन भारतवर्ष ने प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है इस स्टिंग ऑपरेशन को जारी करने के समय को लेकर संदेह जताया जा रहा है। ठीक चुनाव से पहले जारी इस स्टिंग ऑपरेशन के मकसद को लेकर भले ही सवाल उठाए जा रहे हो लेकिन ऑपरेशन भारतवर्ष में एक बार फिर साबित कर दिया कि संसद में पहुंचने वाले माननीय किस तरह सवाल पूछने के लिए भी पैसे लेते हैं चुनाव में खर्च करने के लिए पैसों की व्यवस्था करने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। TV9 के इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद इसकी सत्यता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इस स्टिंग ऑपरेशन में एक्सपोर्ट होने के बाद भी बिलासपुर के सांसद लखनलाल साहू ने पलायन वादी रुख नहीं अपनाया ,बल्कि उन्होंने इसका सामना किया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण साव के नामांकन रैली में उम्मीद के विपरीत लखनलाल साहू भी मौजूद रहे, जिन्होंने पत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि उनकी राजनीतिक हत्या करने की साजिश रची गई है। इस वीडियो की सत्यता पर भी उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि जांच के बाद सच और झूठ का पता सब को चल जाएगा ।उन्होंने इस वीडियो को, जिस तरह ऐन चुनाव के के समय जारी किया है ,उस पर भी संदेह जताया है ।

बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कहते नज़र आ रहे है कि उन्होंने पिछला चुनाव 15 करोड़ खर्च कर जीता था ।कार्यकर्ताओं और लोगों को बांटने में ही 8 करोड़ खर्च हो जाते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी 1000 पेटी शराब उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें ना बांट पाने की मजबूरी का भी उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में रोना रोया है।हैरानी इस बात की है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें उनमें प्रधानमंत्री वाली परिपक्वता नहीं है। जिस नोट बंदी की तारीफ दुनिया के चुनिंदा वित्तीय संस्थाओं ने की थी, लखनलाल साहू उसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं । फिर भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने एक तरफ जहां स्टिंग ऑपरेशन में फंसे लखनलाल साहू को इनोसेंट बताया वहीं यह भी कहा कि उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। पार्टी मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर कार्यवाही भी करेगी

ऐसा कहना शायद डॉक्टर रमन की राजनीतिक मजबूरी है। खैर,
गुरुवार को अरुण साव ने नामांकन रैली के साथ अपना पर्चा दाखिल किया तो चर्चा उन मुद्दों पर होनी चाहिए थी जिन पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन यहां चर्चा लखनलाल साहू के स्टिंग ऑपरेशन को लेकर अधिक रही। पार्टी प्रत्याशी होने के नाते अरुण साव् इसे झूठा करार दे रहे हैं और इसके पीछे साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे ।

ऑपरेशन भारतवर्ष मैं बुरी तरह घिर चुके लखनलाल साहू का राजनीतिक कैरियर खतरे में नजर आ रहा है ।पार्टी फिलहाल उनके साथ खड़ी है । चुनाव के समय यह पार्टी की मजबूरी भी हो सकती है, लेकिन इतना साफ है कि चुनाव के बाद उन पर गाज गिरेगी और भारतीय जनता पार्टी उनसे अपना दामन छुड़ा भी सकती है। पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने बंगारू लक्ष्मण मामले में ऐसा ही सख्त कदम उठाया था। गुरुवार की रैली में सबने एक राय होकर यह जरूर कहा कि इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद भी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ऐसा कोई भी पुख्ता तौर पर नहीं कह सकता। लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद इसी वजह से सांसद लखनलाल साहू का टिकट काटा गया है लेकिन यह फैसला तो पार्टी इस स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने से पहले ही कर चुकी थी। लिहाजा भले ही टिकट कटने से इस स्टिंग ऑपरेशन का सीधा सीधा ताल्लुक ना भी हो, वैसे यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहतर साबित हुआ, क्योंकि अगर लखनलाल साहू को एक बार फिर टिकट दी जाती और फिर ऐसा कुछ होता है तो पार्टी की भारी किरकिरी होती ।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम...