बिलासपुर

दो अलग अलग मारपीट और चाकूबाजी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस कर रही आरोपियों की धर पकड़

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – संजू त्रिपाठी शूट आउट मामले के खुलासे के बाद अब स्थानीय पुलिस ने अन्य मामलो पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। जहां सरकंडा पुलिस ने दो अलग अलग जगहों में हुए मारपीट के मामलो में आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार डबरीपारा निवासी पंकज ठक्कर की मां को 17 मई को घर में घुसकर मारपीट कर चाकू मारने वाले सरकंडा निवासी राम ठक्कर की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी राम ठक्कर के ठिकानों की जानकारी लगी। जिसपर उन्होंने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है।
इसी तरह प्रार्थी कमलेश कहार ने चार बदमाशों की शिकायत दर्ज कराते हुए सरकंडा पुलिस को बताया की 12 दिसंबर को शराब दुकान में तोड़फोड़ कर मारपीट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे मामले में सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदेही युवकों की पहचान की थी जिसकी तलाश सरकंडा पुलिस कर रही थी

इसी बीच पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी वेद परसदा किरारी निवासी खीरसागर उर्फ विक्की पटेल, गीतांजली सिटी निवासी शिवा कुमार, और पप्पू पटेल सहित सरकंडा निवासी शिवा सिंह घटना को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे है। जिसपर पुलिस ने उनके अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो ही मामलो में सरकंडा पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि राकेश टाण्डे, आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी अविनाश कश्यप, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,