कोटा

सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह…महिला ने तोड़ा दम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बेलगहना चौकी क्षेत्र के केंदा अंतर्गत सिलपहरी गांव में सर्पदंश के बाद समय पर उपचार नहीं मिलने से एक महिला की मौत हो गई। जहरीले सांप के काटने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के बैगा के पास पहुंच गए। वहां रातभर झाड़फूंक के जरिए जहर उतारने का प्रयास किया जाता रहा। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही। रविवार सुबह गंभीर अवस्था में सिम्स लाए जाने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।सिलपहरी निवासी इतवारी पैकरा रोजी-मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम वे पत्नी अनिता पैकरा और बच्चों के साथ घर पर थे। रात में अनिता सोने जा रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे गांव के बैगा के पास ले गए। बताया गया कि बैगा ने महिला की जांच के बाद जहर नहीं चढ़ने की बात कही और झाड़फूंक शुरू कर दी। महिला इस दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत करती रही, लेकिन उसे रातभर वहीं रोक लिया गया। इलाज में देरी के बीच उसकी हालत गंभीर होती गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद अनिता ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सर्पदंश के मामलों में झाड़फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने को लेकर एक फिर अंधविश्वास हावी हो गया जिससे महिला की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...