सीपत

सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र में ठेका श्रमिक को रास्ते में रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और रकम नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, एनटीपीसी सीपत में आनंद कुमार सिंघानिया सिविल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक ग्राम जांजी स्थित लेबर कॉलोनी में रहते हैं। 11 सितंबर को श्रमिक असहद अली काम खत्म होने के बाद सब्जी लेकर पैदल लेबर कॉलोनी लौट रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने असहद अली से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। श्रमिक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर सीपत पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जांजी निवासी समीर सारथी 18 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने तीन अन्य नाबालिग के साथ मिलकर श्रमिक से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने एक नाबालिग के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया। मामले में समीर सारथी समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने प्रकरण में आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल