मल्हार

मल्हार महाकाल प्रीमियम लीग रात्रिकालीन प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज,मुख्यअतिथि के रूप में पहूंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में पेट्रोल पंप के बगल में रात्रिकालीन प्लास्टिक क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।जिसका आगाज आज किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी पहूंचे।

वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह, एवं राजकुमार साहू,रंजीत सिंह उपस्थित रहे।महाकाल टीम की ओर से रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का यह पहला आयोजन है। जिसमे प्रथम इनाम 15 हजार व कप एवं द्वितीय इनाम 7 हजार व कप रखा गया है।

वही साथ मे मैन ऑफ द सीरिज 2100 व फाइनल मैच मैन ऑफ द मैच 1111 रखा गया है। आज का उद्घाटन मैच महामाया टीम रतनपुर वर्सेस इलेवन सितारा मल्हार के बीच खेला गया जिसमें रतनपुर की महामाया टीम ने बड़ी ही आसानी से जीत हासिल की।

वही मल्हार की इलेवन सितारा टीम को हार का सामना करना पड़ा। वही दूसरा मैच हरदीकला (बिलासपुर) वर्सेस मल्हार की हुई जिसमें हरदीकला ने जीत हासिल की।

मल्हार महाकाल रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रीमियम में दूर दूर से बड़ी संख्या में क्रिकेट टीमो ने भाग लिया है। गौरतलब है की क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बनाए रखने यह आयोजन किया जा रहा है,

जिससे क्षेत्रीय युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...