बिलासपुर

अवैध धान भंडारण पर टीम ने फिर 5 स्थानों में मारा छापा, 6 लाख रुपए के 164 क्विंटल धान जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अवैध रूप से भंडारित धान के ठिकानों पर आज फिर दबिश दी गई। पांच दुकानों से 164 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत लगभग 6 लाख रुपए आंकी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अवैध रूप से भंडारित धान को समितियों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके पहले वे धरा गए। खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलगहना के ग्राम लूफा में राजस्व एवं मण्डी विभाग द्वारा सत्यम गुप्ता के गोदाम में उपलब्ध 39 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाया गया।

जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत कार्रवाई की गई। तहसील बेलतरा के ग्राम सेलर में स्थित पिंटू ट्रेडर्स में उपलब्ध 45 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्रवाई की गई। उप-तहसील गनियारी के ग्राम भरारी में स्थित साहू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे बरामद कर मण्डी अधिनियम् के तहत् प्रकरण दर्ज की गई।

तहसील मस्तूरी के ग्राम वेद-परसदा में स्थित गोलू किराना स्टोर में उपलब्ध 20 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया। उसके पास इसका कोई दस्तावेज नहीं था। जिसे जब्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् मामला बनाया गया। तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में स्थित साहू किराना दुकान में उपलब्ध 40 क्विंटल धान का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना गया, जिसे जप्त कर मण्डी अधिनियम् के तहत् कार्यवाही की गई। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...