पचपेड़ी

अग्निवीर आर्मी की फिजिकल ट्रेनिंग के लिए सुबह दौड़ लगा रहे युवकों से लूट की घटना…कार सवार आरोपियों ने 2 युवकों को बनाया शिकार

उदय सिंह

मस्तूरी/पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में अज्ञात कार सवारों ने दो जगहों से अग्निवीर आर्मी की तैयारी करने सुबह दौड़ लगा रहे युवकों से मोबाइल पर बात करने के बहाने मोबाइल को लेकर भागने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम जोंधरा निवासी रतन पटेल सुबह 5,30 बजे के आसपास दौड़ करने मेन रोड पर अपने साथियों के साथ चल रहे थे तभी पीछे तरफ से आ रही व्हाइट कलर की कार सवारों ने युवकों से किसी से बात करने के बहाने मोबाइल में फोन नम्बर लगाने को बोला जिस पर युवक ने जेब से मोबाइल को निकाल हाथ मे रख ही पाया था।जिसके बाद अज्ञात कार सवारों ने झपटा मार मोबाइल को लूट लिया और मौके से फरार हो गया।जिसके बाद युवकों ने डायल112 को घटना की सूचना दी। वही दूसरी घटना 5:45 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम बिनौरी में भी सुबह सुबह फिजिकल की तैयारी करने दौड़ रहे गोविंद राम यादव पिता जगेश्वर प्रसाद यादव से पचपेड़ी तरफ से आ रही अज्ञात कार सवारों ने फिर वही टेक्नीक आजमाते हुए युवकों से बात करने मोबाइल में नम्बर डायल करने को कहा जब जेब से मोबाइल को निकाल अज्ञात कार सवारों के बताए हुए नम्बर को डायल कर ही रहा था तभी झपटा मार मोबाइल को लूट अज्ञात कार सवार मल्हार की ओर भाग निकले इन दोनों ही मामलों में पचपेड़ी पुलिस से शिकायत की गई है। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस का नही है डर

जिस तरह अज्ञात कार सवारों ने युवकों से मोबाइल की लूटपाट की है इससे अंदाज लगाया जा रहा है। आरोपियों को पुलिस का ख़ौफ़ नही है। क्योंकि जिन जगहों में घटना को अंजाम दिया गया है उस क्षेत्र में 2 थाना और एक चौकी का क्षेत्र पड़ता है। फिर भी अज्ञात कार सवार मोबाइल लूट आसानी से फरार हो गए।

सावधान रहने की जरूरत

ग्रामीण क्षेत्रो में अधिकांश गाँवो के मेन रोड पर हमेशा दर्जनों की संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले सड़क में दौड़ लगाते रहते है। इस लूटपाट की घटना से सबक लेने की जरूरत है। ताकी आगे ऐसी कोई घटना न घट सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...