पचपेड़ी

एप्प डाउनलोड कराकर शिक्षक से फिर ऑनलाईन ठगी का मामला आया सामने….शातिर अपराधियों ने कस्टमर केयर का झांसा देकर लगाया चूना,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी- नजर हटी दुर्घटना घटी की तर्ज पर जिले में साइबर क्राइम के मामले बढ़ने लगे है। जहां आम जनता को जरा सी चूक पर लाखो का चूना लग रहा है। ऐसा ही ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुरकुण्डा में सामने आया है। जिसमे शातिर ठगो ने जियो कस्टमर केयर बनकर शिक्षक को 56987 रूपए का चूना लगा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है। जहां सुरजपुर जिला ग्राम बकालो थाना प्रेम नगर में शा.उ.मा.विद्यालय बकालो में व्याख्याता पद पर कार्यरत गुलाब चंद टण्डन ने जानकारी देते हुए बताया की

वह स्कूल से छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम आए हुई थे। जहां उन्होंने 28 दिसंबर को अपने जियो नंबर पर फ़ोन पे के माध्यम से 2998 रूपए का रिचार्ज कराया था। लेकिन 29 दिसंबर को ही उक्त नंबर से आउटगोईंग बंद हो गई। जिसपर उन्होंने जियो के हेल्प लाइन नंबर 1991 में कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच ठग गिरोह ने प्रार्थी के कॉल को 8081492842 में ट्रान्सफर कर दिया।

जहां रिचार्ज के पैसे वापस दिलाने का झासा देकर ठगो ने प्रार्थी से एक ऐप डाउनलोड कर लिया। जिसके तुरंत बाद ही दो किश्तों में उनके खाते से 56987 रुपए ट्रांसफर हो गए। जब तक प्रार्थी शिक्षक कुछ समझ पाते उनके साथ ठगी की घटना घट चुकी थी। जिसके बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी