बिलासपुर

शिक्षा विभाग में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला…फोन बंद कर गायब हुआ आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- बेरोजगारी की मार से जूझ रहे बेरोजगारों के नौकरी की लालसा ठगो के लिए वरदान साबित हो रही है। जहा शिक्षित युवा शातिर ठगो के झांसे में आकर लाखो रुपए गवा रहे है। एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आया है जहा पथरिया के ककेडी गांव निवासी प्रिया राजपूत ने टीचर के नौकरी की लालसा में अपने दो लाख रुपए गवाए है। जिसकी शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उनके जेठ मनोज राजपूत के माध्यम से ख्यालीराम पवईया से उनके पति की पहचान हुई। जहा उसने प्रार्थिया की शिक्षा विभाग में चार लाख रूपए में टीचर की नौकरी लगाने की बात कही। जिसके बहकावे में आकर प्रार्थी के परिवार ने 2/04/2022 को आरोपी पप्पू शिवहरे के रायपुर स्थित बैंक खाता क्र. 80370200000006 में व्यापार विहार स्थित ग्रामीण बैंक से 2 लाख रूपए ट्रान्सफर किया। जिसके बाद से आरोपी नौकरी जल्द दिलाने का आश्वासन देता रहा।

लेकिन हाल ही में आरोपी के मोबाइल नंबर से प्रार्थी के परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा था लगातार आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ होने पर उन्होंने आरोपी के बताएं पते पर रायपुर पहुंच कर उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह वहां रहता ही नहीं है इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने रायपुर और सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है मामले में उन्होंने बैंक डिटेल साझा कर, आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग स्थानीय पुलिस से की है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी