बिलासपुर

ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा का किया गया आयोजन…प्रोत्साहित करने सराहनीय प्रयास

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बिल्हा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा में ग्रामीण अंचल के छात्र छात्रायों को पढाई के प्रति जागरूक व प्रतियोगी परिक्षाये जैसे पुलिस, रेलवे, बैकिंग, सेना, पीएससी, यूपीएससी की तैयारी हेतु मार्गदर्शन व अभ्यास एवं प्रोत्साहित करने के लिये प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया,

जो पूर्णतः निः शुल्क था। आसपास गांव के लगभग 300 छात्र छात्राओ ने इस लिखित प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया। प्रतियोगी परीक्षा का लक्ष्य था कि ग्रामीण अंचल के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना, अभ्यास कराना साथ ही साथ उन्हें हर क्षेत्र में जिम्मेदार इंसान बनाना। कर्रा के मनीष कुमार यादव जो कि रेलवे में सहा उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं,वे 16 वर्षों से नशामुक्ति अभियान चला रहें हैं।वे इस अभियान के दौरान युवाओ को नशा से दूर रहने की सलाह देते हैं।

नशा से जो समाज को नुक्सान होता है,उससे अवगत कराते हैं। हर स्थिति में नशा से बचने का उपाय बताते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में उन्होंने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने को‌ कहा साथ ही साथ एक जिम्मेदार पुत्र व‌ नागरिक बनने को‌ कहा। उन्होंने युवाओं से अपील‌ किया कि जब आप नौकरी करोगे पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम करना। कम अंक आने या नौकरी ना मिलने पर‌ निराश हताश ना होने‌ की बात कही।जीवन‌ एक संघर्ष है। मेहनत करें, लेकिन‌ जीवन से हार‌ ना माने। आत्महत्या जैसा कदम ना उठायें ।

इस प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम स्थान सुनील‌ कुमार मदनपुर 2500 रूपये वह कप, द्वितीय ईनाम केशव‌ जायसवाल चपोरा 1500 रूपये वह कप व तृतीय स्थान गौरव यादव भरारी ने प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...