रतनपुर

माल खरीदने का झांसा देकर व्यवसायी से ठगी की घटना…लिफ्ट लेकर पहुँचा दुकान और पैसे सहित बाइक लेकर हुआ रफूचक्कर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – ठगी के मामले अब शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी घटने लगे हैं ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का सामन है जहां शातिर ठग व्यवसाई के दुकान में ग्राहक बनकर पहुंच 53 हजार की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत भेड़ीमुड़ा निवासी योगेश राय ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है।

जहां प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि डबरापारा में प्रार्थी का प्रार्ची ट्रेडर्स के नाम से छड़ सीमेंट का दुकान है। जहा मंगलवार को प्रार्थी के परिचित नरेन्द्र जायसवाल से लिफ्ट लेकर एक व्यक्ति दुकान पहुंचा था। जहा उसने 7 क्लिटंल सरिया और 20 बोरी सीमेंट खरीदने की बात कहते हुए 30 हज़ार रूपए का चिल्हर प्रार्थी से मांगा,जिसपर प्रार्थी ने उसे 100,200,500 के नोट 30 हजार रुपए चिल्हर के रूप में दे दिए।

उसके बाद आरोपी नरेन्द्र जायसवाल की हीरो डील्स बाइक क्रमांक CG 10 AW 3671 और नोकिया का की पेड मोबाईल लेकर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी तब तक उसे अपने परिचित नरेन्द्र जायसवाल का साथी समझ रहा था। जब प्रार्थी ने नरेन्द्र जायसवाल से उसके बारे में पूछा तो उसने आरोपी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

तब तक आरोपी बाइक,मोबाइल और चिल्हर 30 हजार रूपए लेकर रफूचक्कर हो चुका था। काफ़ी खोजबीन के बाद भी आरोपी के नही मिलने पर प्रार्थी ने घटना की शिक़ायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। जहा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच...