बिलासपुर

जरूरतमंद बच्चों को रोटरी क्लब ने दी राहत भरी मदद…ठंड से बचाव के लिए बांटे स्वेटर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ठंड का मौसम किसी के लिए खुशनुमा तो किसी के लिए तकलीफो भरा होता है.. ठंड के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरते देख बिलासपुर रोटरी क्लब ने अभिनव पहल की और प्राथमिक शाला के 150 से अधिक बच्चों को स्वेटर का वितरण किया.. रोटरी क्लब द्वारा आज शहर के मोपका में स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले 174 बच्चों को स्वेटर वितरण किया.. मीडिया से बात करते हुए रोटरी क्राउन की अध्यक्ष निरू बिष्ट ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है और इस वजह से बच्चे ठंड के मौसम में भी बिना स्वेटर के स्कूल पहुंचते हैं जिसके बाद उन्होंने रोटरी की सभी टीम के साथ मिलकर स्वेटर वितरण करने का निर्णय लिया, वही स्वेटर पाने के बाद बच्चों के चेहरों में खुशी देखने को मिली, बता दे कि शहर में रोटरी क्लब द्वारा अलग-अलग सामाजिक कार्य किए जाते हैं वही समाज के एक बड़े वर्ग और पीछे छूट चुके लोगों की मदद का कार्य करते हैं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. देवेंद्र सिंह, सतीश शाह, सिटी को ऑर्डिनेटर चंचल सलूजा, किरण पाल सिंह चावला, मुकेश अग्रवाल, रोटरी क्लब क्राउन बिलासपुर की फाउंडर पायल लाठ, अध्यक्ष नीरू बिष्ट, सचिव सुनीता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, भारती मोदी प्राचार्य अर्चना जोशी प्रधान पाठक सोनिया तिवारी पूरा स्टाफ स्कूल का मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी