सीपत

दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट की कोशिश, ग्रामीणों की आहट पाकर भागा आरोपी

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र के जांजी निवासी एक महिला जब घर मे अकेली थी तो एक अज्ञात नकाबपोश आरोपी घर मे घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने लगा, जिसने महिला के साथ मारपीट भी की लेकिन कुछ नही मिलने और ग्रामीणों की आहट पाकर आरोपी भाग निकला। मामला शनिवार की सुबह करीब 9 बजे की है जब पीड़िता महिला घर मे अकेली थी जबकि महिला का पति, सास, ससुर मजदूरी करने गए थे, तभी एक नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति घर मे घुसा और महिला के बाल पकड़कर मुंह दबा दिया और सोने, चांदी, पैसों की मांग करने लगा साथ ही घर मे तलाशी लेने लगा, इस दौरान कुछ नही मिलने पर उसने पीड़िता पर हमला करते हुए मारपीट भी की जिससे महिला घबरा गई इसी दौरान बाहर ग्रामीणों की आहट सुनकर आरोपी पीछे से भाग निकला, वही महिला बेहोश हो गई, जब होश आया तब महिला का पति सहित परिजन उपस्थित थे जिन्हें घटना के बारे में जानकारी दी और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

error: Content is protected !!
Letest
लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव,