बिलासपुर

छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपार्टमेंट की छत पर आग जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार रात अशोक नगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई।

इस हिंसक झड़प में 17 वर्षीय किशोर मयंक ध्रुव की गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान मयंक ध्रुव 17 वर्ष, पिता श्रवण कुमार ध्रुव, निवासी अशोक नगर स्थित बगदाई मंदिर के पास डी ब्लॉक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट की छत पर आग जलाने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते उग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान चाकू निकालकर हमला कर दिया गया।

चाकूबाजी में मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव और हमले के दौरान अन्य लोग भी चोटिल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल मयंक की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना में तीन अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।विवाद में दूसरे पक्ष से अमर उर्फ सुदामा साहू 22 वर्ष, पिता अरुण साहू, विकास दास मानिकपुरी 23 वर्ष,

पिता कमल दास मानिकपुरी, गोपाल सोनी 18 वर्ष पिता वीरेंद्र सोनी और आर्यन उर्फ बिटू मानिकपुरी 18 वर्ष पिता संतोष दास मानिकपुरी के नाम सामने आए हैं। सभी अशोक नगर के मुरुम खदान क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। किशोर की हत्या और चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस घटनास्थल और पूरे विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

आखिर आग जलाने की मामूली बात पर विवाद इतना हिंसक कैसे हो गया और चाकू से हमला किसने किया, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच मामूली विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल...