बिलासपुर

बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा… डिवाइडर से टकराकर युवती की मौके पर मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की जान चली गई। तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती सड़क पर दूर जा गिरी और सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी दिशा मनहर 21 वर्ष, पिता भवानी मनहर, एक्टिवा क्रमांक CG 12 BU 5157 से देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही एक्टिवा अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती वाहन से उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया। शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को उसके पास से एक एटीएम पर्ची मिली, जिसके आधार पर पहचान की दिशा में प्रयास किए गए।

बाद में मृतका की पहचान दिशा मनहर के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोरबा की निवासी बताई जा रही है और वर्तमान में यदुनंदन नगर, तिफरा में रहती थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी है। वहीं, हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। देर रात हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा...