रायपुर

मादा हाथी की मौत के बाद राज्य शासन हुआ गंभीर, प्रभारी डीएफओ सस्पेंड और सीसीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी…शासन ने माना बरती गई लापरवाही

डेस्क

बिलासपुर- कोरबा जिले के कटघोरा वनपरिक्षेत्र में मादा हाथी मौत मामले में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट लेते हुए, प्राथमिक तौर पर अधिकारियों की मिली गंभीर लापरवाही के बाद तत्काल प्रभाव से प्रभारी वनमंडलाधिकारी डी डी संत को निलंबित कर दिया है, वहीं इस मामले में बिलासपुर वन मंडल के मुख्य वन संरक्षक पी.के.केशर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राज्य शासन ने यह माना है कि अधिकारियों ने हाथी को बचाने में ठीक से अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं किया, यह एक गंभीर लापरवाही है, इससे सरकार की छवि धूमिल हुई है और इसमें पूरी जिम्मेदारी प्रभारी वनमंडलाधिकारी डी.डी.संत की बनती है,

लिहाजा उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम-1965 के नियम-3 के तहत दोषी पाया गया है इसी नियम के तहत उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। वहीं सीसीएफ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि आपने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचकर हाथी को दलदल से बाहर निकालने के अभियान में हिस्सा नहीं लिया, आपने किसी तरह का सहयोग नहीं किया, इस मामले में आपने भी गंभीर लापरवाही बरती है, लिहाज़ा आप इस मामले में 7 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करें।

क्या हुआ था मादा हाथी के साथ

कोरबा जिले में पिछले 3 दिन से दलदल में फंसी मादा हाथी की आखिरकार मौत हो गई, मादा हाथी पिछले 38 घंटे से ज्यादा समय तक दलदल से बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी, मामला कटघोरा वन परिक्षेत्र के कुल्हरिया गाँव का है, यहां दलदल में फंसी मादा हाथी पिछले 38 घंटे से संघर्ष कर रही थी, जिसे बचा पाने में वन विभाग नाकामयाब रहा और मादा हाथी की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...