बिलासपुर

देश के लिए क्रांतिकारी साबित होगा केंद्रीय बजट 2023-24 :- संजय मुरारका

बिलासपुर – मोदी सरकार का वर्ष 2023- 24 का बजट आने वाले समय में देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा,बजट को लेकर संजय मुरारका प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा हैं कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए नए भारत विकसित भारत की कल्पना के साथ बजट को पेश किया गया है जिसमें 7 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया, जरूरी इलेक्ट्रिकल आइटम जिसमें इलेक्ट्रिकल व्हीकल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिकल एलईडी, इलेक्ट्रिकल वाहन सस्ते कर दिए गए हैं जिससे प्रदूषण एवं पेट्रोल डीजल की बढ़ती मांग पर अंकुश लगाया जा सके, छोटे कारोबारी(Msme) लिए भी इस बजट में एक पर्सेंट की छूट की घोषणा की गई है जिससे इन कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी, युवाओं के लिए 35 लाख युवाओं को 3 साल के लिए स्टाइपेंड और तीन लाख युवाओं को कौशल विकास योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग दी जाएगी।देश के इंफ्रास्ट्रक्चर 10 लाख करोड़ की घोषणा की गई है साथ ही साथ 50 नए एयरपोर्ट और हेलीपैड बनाने की घोषणा की गई जिससे विकास को नए पंख मिलेंगे, पीएम आवास योजना के अंतर्गत 65 परसेंट आवंटन बढ़ाने की बात बजट में की गई है,

बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 157 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे और बजट को अधिक कर दिया गया है,मिलेट की पैदावार बढ़ाने के लिए और ज्यादा प्रयास किए जाएंगे ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके देश में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से अब मिशन मोड पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है जिससे होटल उद्योग,वाहन उद्योग और पर्यटन से जुड़े विभिन्न लोगों को आर्थिक लाभ होगा, अंतिम व्यक्ति की चिंता करते हुए गरीबों को प्रदान करने वाली खाद्यान्न योजना को 1 वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है, कृषि के बजट को बढ़ाकर 2000000 करोड़ कर दिया गया है,इस प्रकार यह बजट हर वर्ग के लिए लाभकारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी