बिलासपुर

बेसहारा माँ – बेटी के साथ धोखाधड़ी का मामला…कोटा पुलिस नही कर रही कार्रवाई, बैंक खाते से युवक ने निकाल लिए पैसे, आवास बना अधूरा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीपुर रविदास पारा निवासी भगवती बाई गोंड पति विक्रम ने एसपी और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। महिला ने गुहार लगाते हुए बताया कि उसने अपने बैंक अकाउंट में मनरेगा, महतारी वंदन, निराश्रित पेंशन, बेटी के स्कोलरशिप और तेंदुपत्ता सहित अन्य माध्यम से एकत्र कर 40 हजार रखे थे,

जिसे गांव के ही सत्येंद्र सिंह और रोजगार सहायक द्वारा धोखाधड़ी कर निकाल लिया गया है, वही आवास के लिए आये पैसे को भी गबन कर लिया गया है, इस धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने कोटा थाने में की है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है।

पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ रहती है जो अकेली टूटे घर मे रहती है धोखाधड़ी की वजह से उनका मकान भी नही बन पाया है, लिहाजा उन्होंने आवदेन पर उचित कार्रवाई की मांग की है। अपनी पीड़ा बताते बताते रो पड़ रही महिला के आगे पीछे मदद करने वाला कोई नही है, जिसकी वजह से कुछ लोगों द्वारा उन्हें परेशान कर प्रताड़ित किया जा रहा है

डर के साये में जीवन जीने मजबूर माँ बेटी को अब पुलिस और प्रशासन से न्याय की आस है, जिन्होंने अपनी समस्या को लेकर फरियाद लगाई है।

error: Content is protected !!
Letest
खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम...