कोरिया छत्तीसगढ़

गांजे की तस्करी करने वाला 3 साल से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में….बड़ी मात्रा में ट्रक से बरामद हुआ था गांजा

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा कोरिया पुलिस के निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं अवैध मादक पदार्थ के गिरोह पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है एवं गांजा सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्यवाही एवं धरपकड़ हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में गांजे की तस्करी करने वाले आरोपी जो वर्ष 2019 के जून माह में चिरमिरी थाना क्षेत्र की चौकी कोरिया के गेलहापानी में पुलिस की सूचना के आधार पर एक अज्ञात ट्रक जिसका नंबर AP 07 Y4347 जिस पर आम लदा हुआ है तथा जिला गेलहापानी मुख्य मार्ग में खड़ा है जिसके ड्राइवर एवं खलासी नहीं है की सूचना पर कोरिया पुलिस चौकी द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया गया। जांच करने पर उससे 8 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था आसपास पता करने पर ट्रक ड्राइवर एवं खलासी नहीं मिले थे जो एनडीपीएस एक्ट के निहित प्रावधानों का पालन करते हुए उक्त ट्रक के स्वामी एवं चालक के विरुद्ध धारा सदर 20(बी)NDPS का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण में जप्तशुदा ट्रक की जानकारी आंध्र प्रदेश आरटीओ से प्राप्त कर वाहन स्वामी कीम्मी अजय पिता कीम्मी रघु निवासी कुकडी आंध्र प्रदेश को पता तलाश करने हेतु टीम भेजकर पतासाजी किया गया किंतु आरोपी अपने घर से कई दिनों से लापता था। पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की तलाश हेतु एक टीम तैयार कर पुणे के लिये रवाना किया गया। टीम आरोपी को विशाखापट्टनम से थाना चिरमिरी लाने में सफल हुई आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी किम्मी अजय पिता किम्मी रघु द्वारा बताया गया कि अपने निवास विजय पुरम से ट्रक में पहले 20 बोरी गांजा करीब 8 क्विंटल को भेजने हेतु छत्तीसगढ़ लेकर आना था जो गांजे को छिपाने के उद्देश्य से उक्त ट्रक में आम लोड किया गया था ताकि किसी को शक न हो कि ट्रक में गांजा लोड है और उक्त गांजे को बेचने की फिराक में अपने जिले से लगे हुए छत्तीसगढ़ प्रांत के अन्य जिले में मादक पदार्थ गांजा खपाने के लिए निकला था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अवैध कारोबार पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी