बिलासपुर

बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी, बिलासपुर, तखतपुर, कोटा बनाए गए अलग- अलग जिले….भाजपा में बिलासपुर जिले का हुआ संगठनात्मक विभाजन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के महत्वपूर्ण पड़ाव जिसमें जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया जिला विभाजन की घोषणा के साथ आज से शुरू हो गई जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक दृष्टि से बिलासपुर में दो जिले की घोषणा कर अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित कर दिए। आज जिला भाजपा कार्यालय में आपेक्षित श्रेणीवर्ग के कार्यकर्ताओं की शार्ट नोटिस भेज कर बैठक बुलाई गई जिसमें नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों सदस्यों जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी,जिला पंचायत नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठक में आमंत्रित किए गए जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव और निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल ने बिलासपुर जिले में संगठन के लिहाज से दो पृथक जिले की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष के नाम पर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में एक एक कर सुझाव मांगे

इस आशय पर बात करते हुए जिला निर्वाचन प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की यह मंशा है कि संगठनात्मक दृष्टि से कार्य को सुगम बनाने मंशा से भाजपा के मण्डल और जो जिले बड़े हैं उनका परिसीमन किए जाने के सुझाव भेजे गए हैं संगठन की दृष्टि से प्रदेश में बिलासपुर ऐसा इकलौता जिला है जिसमें छः विधानसभाओं का समावेश है आज की घोषणा के बाद से ही बिलासपुर, तखतपुर, कोटा ओर बेलतरा,मस्तूरी व बिल्हा दो अलग अलग संगठन जिले होंगे जिले की अगली बैठक इसी परिसीमन के आधार पर किया जाएगा इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला महामंत्री मोहित जयसवाल घनश्याम कौशिक हर्षिता पाण्डे गुलशन ऋषि अमर जीत दुआ लवकुश कश्यप राजेश त्रिवेदीजिला चुनाव प्रभारी कृष्ण कुमार कौशिक सह प्रभारी जयश्री चौकसे मंच पर उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर नए मंडल अध्यक्षों का सम्मान भी मंच पर किया गया।

भाजपा के सभी कार्यकर्ता क्षमतावान, अथक परिश्रम से पार्टी को बनाया सिरमौर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता वंदनीय है उन्होंने अपने अथक प्रयासों से संघर्ष कर भाजपा को विश्व की सिरमौर पार्टी बनाया आज हमने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेंगे यह चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाला चुनाव है पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी आपके लिए बूथों में मेहनत करने में कोई कर कर नहीं छोड़ेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार