मस्तूरी

फाइनेंस कंपनी के नाम पर क़िस्त वसूलने पहुँचे एजेंट निकले फर्जी….फाइनेंस कंपनी ने झाड़ा अपना पलड़ा, अब पैसों की ठगी से पीड़ित बेहाल

उदय सिंह

मस्तूरी – किस्त वसूली के नाम पर ग्रामीण से ठगी का मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश में आया हैं जहां दर्रीघाट निवासी ग्रामीण ने बैंक एजेंट के खिलाफ फर्जी बिल देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है जहां प्रार्थीया अनीता टंडन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2019 में मस्तूरी स्थित शिवम मोटर्स के यहां से हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 10 एटी 0446 को फाइनेंस के माध्यम से लिया था जिसकी मासिक किस्त प्रार्थीया के पंजाब एंड सिंध बैंक अकाउंट से हर महीना कटता था लेकिन पूर्व में कुछ महीने से आर्थिक तंगी के कारण प्रार्थी के किस्त का चेक बाउंस हो गया जिसके वसूली के लिए फाइनेंस कंपनी से एजेन्ट असफाक खान उर्फ सादाब खान और हैदर शेख पहुंचे थे। जिन्हें प्रार्थियां ने दो किस्त 5000 और 9000 रूपए दे दिया।

जिसकी रसीद उन्होंने प्रार्थी को दी। जिसके बाद प्रार्थिया अपने परिवार के साथ कमाने खाने बाहर चली गई थी। इसी बीच फाइनेंस कंपनी के द्वारा प्रार्थीया की बाइक को उनकी गैर हाजिरी में सीज कर दिया गया जिसकी जानकारी प्रार्थीया के जेठ ने उनको दी जब वह बिलासपुर लौटे तो इसकी शिकायत लेकर वह फाइनेंस कंपनी के पास गई, जहां पता चला कि उनके बाइक की क़िस्त नहीं पटाया गया है जब प्रार्थीया ने पूर्व में दिए एजेंटों द्वारा रशीद दिखाई तो फाइनेंस कंपनी ने बताया है कि यह रसीद फर्जी है जिसके बाद प्रार्थीया को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है इधर मामले में शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,