बिलासपुर

न्यायधानी में अब चरस की डिमांड…अन्य प्रदेश से पहुँच रहे सप्लायर, सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को किया रंगे हाथों गिरफ्तार, 15 ग्राम चरस जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दिन ब दिन न्यायधानी में नशे का व्यापार बढ़ता ही जा रहा है। जिले में अवैध नशे का कारोबार गांजा, शराब तक ही सीमित नहीं रह गया है। यहां अब ड्रग्स के साथ चरस जैसे नशीली पदार्थो की बिक्री जोरो पर है। इसी बीच सिविल लाइन पुलिस ने चरस की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के कब्जे से 15 ग्राम चरस जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मंगला क्षेत्र के गंगानगर में रहने वाला युवक चरस सप्लाई कर रहा है। युवक केवल अपने जान पहचान वालो को ही चरस बेचता था। जिसके कारण उसे रंगे हाथो पकड़ने में पुलिस को काफी दिक्कत हुई।

पुलिस ने सबसे पहले उसकी जानकारी जुटाई। जहा पता चला की उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला अंतर्गत ब्रम्हपुरी थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरी में रहने वाला आकाश छारी वर्तमान में मंगला के गंगानगर में किराए के मकान में रहता है और चरस की बिक्री भीं करता है। इसी बीच सिविल लाइन पुलिस ने गुरूवार को उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे युवक को रंगे हाथों पकड़ा। जिसके कब्जे से उन्हें 15 ग्राम चरस और दो मोबाइल सहित 1300 रूपए बिक्री की रकम बरामद की है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर रची खौफनाक साजिश...झारखंड से बिलासपुर लाकर युवक की गला रेतकर ... मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार...47,900 नगद और ताश की गड्डी जब... शराब के लिए पैसे नही देने पर मारपीट और चाकू से हमला... तीनों आरोपी गिरफ्तार सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह...