बिलासपुर

तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट… नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा ओवरब्रिज के नीचे विशाल ट्रेडर्स के सामने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग से लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि काला पात्रे और उसके अन्य साथियों ने बुजुर्ग को घेरकर उनकी जेब में रखे 3 हजार नकद और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने काला पात्रे और उसके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मजदूरी के रुपये लेकर घर लौट रहे थे बुजुर्ग

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यदुनंदन नगर तिफरा निवासी राम प्रकाश पाण्डेय व्यापार विहार स्थित चंद्रा आलू एंड कंपनी में काम करते हैं। 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उन्होंने दुकान से अपनी मजदूरी के 3 हजार लिए थे। इसके बाद उनके सेठ यश वाधवानी उन्हें मोटरसाइकिल से महाराणा चौक तक छोड़ गए। वहां से बुजुर्ग पैदल रेलवे पटरी पार कर विशाल ट्रेडर्स की ओर से अपने घर जा रहे थे।

लात मारकर गिराया, सिर और चेहरे पर चोट

दोपहर करीब 3:45 बजे जब राम प्रकाश पाण्डेय तिफरा ओवरब्रिज के नीचे विशाल ट्रेडर्स के सामने पहुंचे, तभी मिनी बस्ती निवासी काला पात्रे अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर बुजुर्ग को पकड़ लिया और उनकी शर्ट की जेब में रखे 3 हजार नकद तथा करीब 7 हजार कीमत का रेडमी मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद काला पात्रे ने बुजुर्ग की कमर के पास पीछे से लात मारी, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर, दाहिनी आंख, नाक, मुंह, दाहिनी कोहनी, कलाई और बाएं हाथ की उंगलियों में चोटें आईं।

डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचे

वारदात के बाद आरोपी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सहायता से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और घटना की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा...