कोटा

जेल से छूटा आरोपी हथियार लेकर फैला रहा था दहशत…पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

कोटा- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमागोहन में धारदार हथियार से दहशतगर्दी फैलाने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना पुलिस को रविवार को सूचना मिली की अपहरण एवं हत्या का सजायाप्ता आरोपी रत्नेश पाण्डे अपने घर के पास ग्राम आमागोहन में अपने परिवार वालों एवं आने जाने वालों को धारदार हथियार लोहे का गड़ासा लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। किसी अनहोनी की आशंका पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल टीम के साथ दबिश दी। जिन्हें देख आरोपी भागने की फिराक में था। जिसे बेलगहना पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक लोहे का धारदार गड़ासा के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वर्ष 2001 को राजेन्द्रग्राम म.प्र. में फिरौती के लिये बालक का अपहरण किया था तथा फिरौती की रकम नही मिलने पर उसकी हत्या कर शव को छुपा दिया था। उक्त मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जो जेल से छूटकर ग्राम आमागोहन में रह रहा था तथा आने के बाद गांव में उत्पात मचा रहा था। जिसपर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है

error: Content is protected !!
Letest
च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ...