मल्हार

निजात अभियान:- नशे के खिलाफ़ लगातार जारी है मुहिम, पुलिस दवा विक्रेताओं की बैठक लेकर दे रही समझाईश, नही बेचना है अवैध नशीली दवाएँ

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – रविवार को मल्हार पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत स्थानीय दवा दुकानदारों की बैठक पुलिस चौकी में रखी गई। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निजात अभियान के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया जा है जिसके लिए किसी भी प्रकार के नशे से सम्बंधित पदार्थो की बिक्री नही हो इस लिहाज से दवा व्यवसायियों को बताया गया है, जिसमें कोडीन युक्त कोरेक्स की सिरप, नाइट्रा इंजेक्शन, टेबलेट आदि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नही करने कहा गया हैै। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी दुकानदार द्वारा ऐसे पदार्थो की बिक्री करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी दुकानदारों ने चौकी प्रभारी को बताया कि वे इस तरह के प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नही करते। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति अभियान में साथ है। गौरतलब है कि इस मुहिम की मदद से अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ़ नाकेबंदी की जा सकती है, वही अगर संबंधित क्षेत्र में नशे के लिए इस तरह की दवाओं की सप्लाई की जाती है तो भी दवा विक्रेताओं से इसकी जानकारी जुटाई जा सकती है। फिलहाल ऐसा कदम उठाकर काफी हद तक नशीले दवाओं के कारोबार पर नकेल कसी जा सकती है, वही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने क़ी भी चेतावनी दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,