रतनपुर

खूंटाघाट डेम के पास झाड़ियों में मिली अज्ञात महिला की लाश….पुलिस जुटी जांच में,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत में बुधवार को एक महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खूंटाघाट डेम परिसर के करीब फैले झाड़ियों का बताया जा रहा है। जहां बुधवार की दोपहर लकड़ी काटने गए ग्रामीण को खूंटाघाट डेम पर स्थित झाड़ियों से तेज बदबू आई। जहां उन्होंने देखा कि बोटिंग प्वाइंट के पास झाड़ियों में एक महिला की साड़ी में लिपटी महिला की अधजली लाश पड़ी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तुंरत रतनपुर पुलिस को दी।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार महिला की लाश क़रीब एक सप्ताह से अधिक पुरानी बताई जा रही है। डेड बॉडी को काफी दिन होने के कारण लाश के अधिकांश हिस्सा खराब हो चुके है। इधर मामले में रतनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में महिला संबंधित गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर डेड बॉडी की शिनाख्ती करने की प्रयास में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...