कोटा

रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार कार और बाइक में हुई आमने सामने टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार भी पलटी

रमेश राजपूत

कोटा – मंगलवार की शाम 8 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा बिलासपुर कोटा रोड में गनियारी के पास हुआ है, जिसमें बाइक सवार 3 युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही 2 अन्य बाइक सवार घायल है, दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार भी सड़क से उतरकर पलट गई जिसमें सवार 4 लोगों में से एक व्यक्ति घायल है।

दुर्घटना की सूचना पर मौके में पहुँची कोटा पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुँचा दिया है वही शव को मरच्यूरी भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार निरतु निवासी भूपेन्द्र यादव 28 वर्ष अपने साथी जय कुमार और संदीप यादव के साथ कोटा के बिल्लीबन्द गांव बाइक क्रमांक CG10 AF 1198 से बिलासपुर की ओर से जा रहे थे, जो अभी गनियारी हॉस्पिटल के पास पहुँचे थे कि कोटा की ओर से कार क्रमांक CG10 BE 7525 बिलासपुर की ओर आ रही थी,

जिसने तेज रफ़्तार में सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई वही उसके दोनों साथी घायल हो गए, जिसके बाद बाइक को ठोकर मारकर अनियंत्रित कार भी पलट गई,

घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे जिनमें से आयुष बघेल निवासी गंगानगर को चोट आई है, वही कार चला रहा अभिषेक घटनास्थल से फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेज वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...