पचपेड़ी

नशे के खिलाफ़ पचपेड़ी पुलिस की मुहिम, जगह जगह चौक चौराहो मे नशे के खिलाफ लगा रहे पोस्टर फ्लैक्स स्कूल में बच्चों को किया जा रहा जागरूक,

उदय सिंह

पचपेड़ी – पुलिस प्रशासन जिला बिलासपुर के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम अंतर्गत नारकोटिक्स ड्रग एवं अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत थाना क्षेत्र के अलग अलग स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय की अधिकांश छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं नशे के दुष्प्रभाव एवं उनसे बचाव शीर्षक के अंतर्गत निबंध लेखन किया। निबंध लेखन के पूर्व पचपेड़ी थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज द्वारा

छात्राओं को संबोधित करते हुए निजात अभियान के बारे में बताया गया तथा छात्राओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ अपने आसपास एवं समाज में व्याप्त नशाखोरी को दूर करने में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं की जिज्ञासाओं को सरल भाषा में समझाया गया।

साथ ही अभिव्यक्ति एप्प के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत एवं सहयोग की जानकारी भी प्रदान की गयी,एवं थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों मे नशा से दूर रहने निजात अभियान के तहत लोग को जागरूक करने जगह जगह चौक चौराहो पर फ्लैक्स बैनर लगाया गया है,

वही थाना पचपेड़ी पुलिस द्वारा निजात अभियान की मंशा से अवगत कराते हुए अवैध नशे के कारोबार को समाप्त करने में सहयोग की अपील की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी