रतनपुर

महामाया महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में बौद्धिक क्षमता विकास पर हुई चर्चा, स्वयंसेवकों का किया गया उत्साहवर्धन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर, ग्राम पोंड़ी मेंं लगाया गया है, जहाँ चौथे दिवस डॉ संजय तिवारी जिला संगठक, रासेयो,जिला बिलासपुर,प्रोफेसर डॉ नंदिनी तिवारी, अधिवक्ता राज कुमार श्यामले, समाज सेवी एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज कश्यप, सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी यासीन खान उपस्थित हुए, इस चतुर्थ बौद्धिक परिचर्चा में डॉ संजय तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने की महत्ता बताई,श्री श्यामले ने एफ आई आर एवं आर टी आई विधि नियामक पर प्रकाश डाला।

इसी प्रकार यासीन खान ने युवा शक्ति एवं देश भक्ति पर युवाओं को सम्बोधित किया एवं श्री कश्यप ने इन्टरनेट के दुष्प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किये,महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने तृतीय दिवस शिविर स्थल पहुंचकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।

स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए परिसर की स्वच्छता की और चबूतरा निर्माण किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर देवलाल उइके एवं शिल्पा यादव के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी, व्यायाम,ग्राम संपर्क,श्रमदान से स्वयंसेवक व्यक्तित्व विकास के विविध आयाम सीख रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा... रतनपुर:- मंदिर में पूजा-पाठ के बाद वृद्ध ने दी जान, रतनपुर के गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में फांसी ल... हैवानियत की हद: मां की अस्मत लूटने के बाद 10 माह की मासूम की भी ली जान... 21 दिन बाद डबल मर्डर की गु... सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज