रायपुर

कोरोना अपडेट :- 24 घंटो में 2400 संक्रमितों की पहचान…प्रदेश में बढ़ने लगे आंकड़े, रायपुर पहले नंबर पर तो बिलासपुर दूसरे….नेताप्रतिपक्ष भी पॉजिटिव

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना एकबार फिर अपना आक्रामक रूप दिखाने लगा है जहां कोरोना हर घंटे 100 लोगों को अपने गिरफ्त मे ले रहा है गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों से कुल मिलाकर 2400 संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 1 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश की राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 752 मरीज मिले हैं तो वही न्यायाधनी में यह आंकड़ा 326 तक पहुंचा है इसी तरह दुर्ग में 314,रायगढ़ में 247,जशपुर में 144, जांजगीर-चांपा में 126,कोरबा में 122,सरगुजा में 55,कोरिया में 54,राजनांदगांव में 46,सूरजपुर में 27,बलरामपुर में 22,बस्तर में 18,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 18,कांकेर में 17,धमतरी में 17,बलौदाबाजार में 17,मुंगेली में 16,बीजापुर में 10,सुकमा में 13,महासमुंद में 9,बालोद में 8,बेमेतरा में 6,कबीरधाम में 6,गरियाबंद में 3,दंतेवाड़ा में 3,कोंडागांव में 3,नारायणपुर में 1 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1014528 हो गई है। जिनमे से 944017 मरीजो के ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि अब भी 6905 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। तो वही प्रदेश में अब तक 3897 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

न्यायधानी के चप्पे-चप्पे में कोरोना की दस्तक,नेता प्रतिपक्ष सहित 310 संक्रमित मरीजो की पुष्टि…

जिले में कोरोना की गति में गुरुवार को बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित जिले में 310 नए संक्रमित मिले है। वहीं अपोलो हॉस्पिटल में विजय नगर देवरीखूर्द निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है। कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के लक्षण मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने गुरुवार को कोरोना टेस्ट कराया। जहां उनकी रिपोर्ट को पाजिटिव बताया गया है। इधर शहर के पॉश इलाकों में भी संक्रमण फैल गया है। लगभग आधे शहर में एक्टिव केस है। वसंत विहार, कॉलोनी, विनोबा नगर, वैशाली नगर जैसे इलाकों में भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। मौजूदा स्थिति में शहर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां कोरोना के मरीज न हों। कई मोहल्लों में संक्रमितों की संख्या 20 से 25 हो चुकी है। जहां परिवार के परिवार संक्रमित हो रहे है। आगे भी इसी तरह की स्थिति बनी रही तो सामुदायिक संक्रमण से इन्कार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले के शहरीय इलाको में 272 मरीज मिले है। जबकि 38 मरीज़ ग्रामीण क्षेत्रों से पाए गए है।

ओमिक्रोम की एंट्री के बाद बिलासपुर शहर में मचा है हड़कम्प,, अब भी 10 संदेहियों के रिपोर्ट का है इंतजार…

बिलासपुर जिले में बुधवार को नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मरीज मिलने से हड़कम्प मचा हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को यह चिंता सता रही है। कि नए वैरिएंट ओमिक्रोन के और मरीज़ मिलने से वह बड़ी तेज गति से संक्रमण फैलाने लगता है। वही अभी तक विदेश से लौटे ऐसे 12 लोग जो कोरोना पाजिटिव मिले है। उनमें से आठ की जिनोम सिक्वेंसिग रिपोर्ट आ चुकी है। सात निगेटिव है तो एक की ओमिक्रोन मरीज के रूप में पहचान की गई है। वही ओमिक्रोन मरीज के परिवार के छह लोगों की सैंपल भी जिनोम सिक्वेंसिग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है। वही अब ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर 10 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी