तखतपुर

नौकरी के नाम पर साइबर ठगों ने बेरोजगार युवती को बनाया शिकार…डराकर 90 हजार रुपए कराए ट्रांसफर

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – सायबर ठगी के बढ़ते मामलो के बीच अब शातिर ठग भया दोहन कर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जिसमे शातिर ठगो ने बेरोजगार युवती को धमकाकर 90 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में तखतपुर बजरंग नगर निवासी नम्रता शिवहरे ने घटना की शिक़ायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को युवती के नंबर में 8576844835 से कॉल आया। जिसमें शातिर ठग ने नौकरी डाट काम के एप्लीकेशन में आवेदन कर उसे कैंसिल करने की बात कहते हुए अपने झांसे में लिया। और उसका भविष्य खराब करने और आगामी 7 सालो तक कोई भी नौकरी के लिए एलिजिबल नही होने की बात कहते हुए, उसको जमकर डराया। उसके बाद उसको नौकरी दिलवाने के नाम पर 49 हजार रुपए की मांग की। इसके बाद अलग अलग बहाने बनाकर कर युवती ने ठग के बताए अनुसार उसको यूपीआई के माध्यम से 90 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। इधर इस मामले में युवती की शिकायत के बाद तखतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र...