छत्तीसगढ़

एक ट्रेलर जा घुसी दूसरे ट्रेलर में…पिछले ट्रेलर चालक की हादसे में हुई मौत, ब्रेक डाउन बनी वजह

जुगनू तंबोली

रतनपुर – तेज रफ्तार में आगे चल रही ट्रेलर का ब्रेक डाउन हुआ और वह अचानक रुक गई लेकिन इस दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर चालक को कुछ समझने में देरी हो गई और वह अपने वाहन सहित उस ट्रेलर से जा भिड़ी जिससे गंभीर रूप से घायल चालक की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रात की है जिसकी सूचना सुबह मृतक के भाई को मिली जिसनें पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है वह और उसका भाई मृतक संजय कुमार यादव बलिया उत्तरप्रदेश के रहने वाले है जो एस.के.एस.ट्रांसपोर्ट दीपका में ट्रेलर चालक है, बीती रात भी उसका भाई संजय ट्रेलर क्रमांक CG 12 AU 8406 को बिलासपुर से लेकर दीपका जा रहा था

उसके आगे आगे वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 5020 भी जा रहा था जो ग्राम खुंटाघाट मेलनाडीह के पास पहूंचे थे कि वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 12 S 5020 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते ले जा रहा था तभी उस गाड़ी का ब्रेकडाउन हो गया जिसके कारण उसके भाई संजय का वाहन उस गाड़ी से जा टकराया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना फोन पर नेशनल हाईवे के कर्मचारियों द्वारा उसे दी गई जिसने मौके पर पहुँचकर देखा और घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने वाहन ट्रेलर क्र. CG12S5020 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज