पचपेड़ी

होली के दिन मर्डर से फैली सनसनी, अधेड़ की मिली रक्तरंजित हालत में लाश, किसी धारदार हथियार से हत्या की आशंका…पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी वार्ड क्र.8 नट मोहल्ला में आज सुबह खून से लथपथ लाश मिली है,अंदाजा लगाया जा रहा है अधेड़ की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है।

फिलहाल पचपेड़ी पुलिस और जिले से पुलिस टीम सहित डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेडी थाना से 200 मीटर की दूरी पर वार्ड क्र.8 नट मोहल्ला में वार्ड क्र.19 के निवासी दिलीप नायक पिता स्व स्वामीनाथ उम्र लगभग 48 वर्ष की रक्तरंजित हालत में लाश आज सुबह ग्रामीणों ने रोड के किनारे देखी जिसके सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।

जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी गई।जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस, एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा,सीएसपी गरिमा दिवेदी सहित एसीसीयू की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है,

पुलिस ने 3 संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अंदाजा लगाया लगाया जा रहा है कि अधेड़ की हत्या कही और कि गई और उसके बाद शव को यहाँ लाकर छोड़ दिया गया होगा।

वही मृतक के पुत्र ने बताया कि मृतक कल देर शाम घर से निकला था जो वापस अपने घर नहीं पहुंचा जिसकी आज सुबह नट मोहल्ले में लाश मिली है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी