बिलासपुर

दुर्गा विसर्जन के दौरान हत्या के मामले में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार… रायपुर जाकर छिपे थे अब तक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो ही आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। जिन्हें अब सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कतिया पारा का बताया जा रहा है जहां 6 अक्टूबर देर रात डीजे बजाने के मामूली विवाद को लेकर दयालबंद निवासी अंकित रजक, रवि दास मानिकपुरी और तना यादव, मानस, मंगल लोनिया प्रहलाद लोनिया सहित मोहल्ले के महिलाओं के साथ विवाद करने लगे विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए युवकों ने सभी पर लोहे की रॉड, लकड़ी के बत्ता से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिस से आहत प्रहलाद लोनिया को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तिफरा निवासी रविदास मानिकपुरी,नारियल कोठी निवासी अंकित रजक को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन घटना के बाकि आरोपी कतियापारा निवासी मानस गढेवाल और संतोष यादव पुलिस के गिरफ्त से बाहर थे। इसी बीच सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की दोनो रायपुर के देवांगन अटल आवास भाटागांव में छुपे हुए है। जहाँ तत्काल पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर दबिश दी और दोनों ही आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, प्र.आर. निर्मल सिंह, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, तरूण केशरवानी (एसीसीयू) ने अहम भूमिका निभाई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी... दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड...36.50 लाख रुपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भरोसे का किया कत्ल, एसआई, एएसआई पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला.. बिलासपुर: सरकंडा पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर आरोप, महिला पर साज़िशन एनडीपीएस केस दर्ज कर जेल भेजने का... मल्हार मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में कमलेश सिंह को मिली नई जिम्मेदारी... पार्टी का जताया... बिलासपुर: फावड़ा मारकर बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या, घर के भीतर मिली क्षत विक्षत लाश...आरोपी बेटा गिर... VIDEO बिलासपुर :- तिफरा औधोगिक क्षेत्र में फिर बड़ी आगजनी…पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री म...