बिल्हा

VIDEO: तहसील कार्यालय में स्टेनों ले रहा था रिश्वत…. वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, किया गया सस्पेंड

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा तहसील ऑफिस में रिश्वत लेते क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विडियो सामने आने के बाद जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने जांच के निर्देश दिए थे। जहाँ जांच में दोषी पाए जाने पर क्लर्क के खिलाफ़ कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार विनीता शर्मा के स्टेनो टाइपिस्ट जगन्नाथ धुरी के पास गांव का एक किसान ऋण पुस्तिका बनवाने गया था। उसने किसान से पैसों की मांग की, जिसके बाद किसान ने उसे पैसे दिए, तब वह पर्ची बनवा कर नायब तहसीलदार से हस्ताक्षर कराने की बात कही। इस दौरान किसान के साथ गए युवक ने पैसे देने का वीडियो बना लिया।

शिकायत होने और वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल कलेक्टर ने स्टेनो टायपिस्ट जगन्नाथ धुरी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय तखतपुर रहेगा और उसे जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस अवैध वसूली के खेल में नायब तहसीलदार के मिलीभगत होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार बिना पैसे के किसी भी फाइल में हस्ताक्षर नहीं करतीं।

पीड़ित किसान को क्लर्क ने बताया कि साइन कराने के लिए उन्हें पैसा देना पड़ता है। बाकी उनके खुद के लिए भी चाहिए रहता है। आरोप है कि इस तरह से अवैध वसूली का काम लंबे समय से चल रहा था।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...