मस्तूरी

मस्तूरी :- बिस्किट लेने दुकान गई 3 साल की मासूम के साथ वहसी दरिंदे दुकानदार ने किया अनैतिक काम…परिजनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से फिर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें 3 साल की मासूम को एक दुकानदार ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 9 सितंबर के दोपहर 1:30 बजे की है जब 3 साल की मासूम ने बिस्किट लेने के लिए अपनी माँ से पैसे मांगे और बिस्किट लेने दुकान चली गई, जहाँ आरोपी धरम बंजारे उम्र 37 वर्ष ने बच्ची को बिस्किट दिया और फिर दुकान के अंदर ले गया,जहाँ उसने मासूम के साथ दुष्कृत्य को अंजाम दिया और बच्ची को डरा कर किसी को कुछ नही बताने की बात बोलकर घर भेज दिया। जब बच्ची दुकान से कुछ देर बाद घर पहुँची तो उसकी माँ ने उससे सारी बात पूछी तब उसे इस घटना का पता चला, जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर इसकी शिकायत की। मामले में पुलिस ने इस गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,