बिलासपुर

निजात अभियान :- 220 बॉटल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरफ के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार..चला रहे थे अवैध कारोबार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के तहत सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस ने अवैध प्रतिबंधीत कोडिन युक्त सिरफ बेचने वालें 5 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 220 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त सिरफ बरामद किया गया है। आपको बता दें की निजात अभियान के तहत सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस सहित ए.सी.सी.यू. की सयुक्त टीम ने अलग अलग जगहों में दबिश दी।

जहां राजीव गांधी चौक जरहाभाठा निवासी आकाश जेण्ड्रा के कब्जे से 70 नग प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरफ मिली है। इसी तरह चांटीडीह पठान मोहल्ला निवासी अमन कछवाहा,प्रगतिविहार काॅलोनी निवासी विजय तिवारी,तालापारा निवासी राशिद खान,राजकिशोर नगर निवासी अमित अग्रवाल के कब्जे से 150 नग प्रति प्रतिबंधीत कोडिन युक्त कफ सिरफ बरामद की गई है। वही इन आरोपियों के कब्जे से एक कार और एक स्कुटी जप्त की गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह आरोपी अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए नशे का व्यापार कर रहे है।

फिलहाल अभी आरोपियो के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट तहत कार्रवाई की गई है। वही उक्त कार्यवाही में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, निरीक्षक फैजुद होदा शाह थाना प्रभारी सरकण्डा उप निरीक्षक अजय वारे, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आरक्षक प्रशांत सिंह, सत्यकुमार पाटले, बोधुराम कुम्हार, तरूण केशरवानी की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी