रायगढ़

रायगढ़: पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ट्रेडिंग फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़… 1.08 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह यूट्यूब विज्ञापनों और फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए देशभर के निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था। अब तक इनके खिलाफ देशभर में 200 से अधिक शिकायतें दर्ज पाई गई हैं, जबकि 10 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन सामने आया है। ढिमरापुर निवासी उद्योगकर्मी दंपत्ति ने यूट्यूब पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक लिंक के जरिये संपर्क किया था। कॉलर ने स्वयं को “यूके इंडिया चैनल” से जुड़ा बताया और एक ऐप डाउनलोड कर निवेश शुरू कराया। 20 मई से 30 अगस्त 2025 के बीच पीड़ित दंपत्ति से 1,08,44,025 रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाए गए। जुलाई में 32 लाख रुपये जमा करने पर ऐप में राशि 42 करोड़ दिखाई गई। रकम निकालने के नाम पर 5 लाख रुपये ब्रोकरेज फीस भी ले ली गई। इसके बाद कॉलर फरार हो गया। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया। साइबर सेल की जांच में पता चला कि पीड़ित के 32.50 लाख रुपये श्रीनगर निवासी यासीर शॉफी चारलू के खाते में गए थे। पुलिस टीम ने श्रीनगर में दबिश देकर यासीर, मेहराज असाई, उसके बेटे अर्शलन और आरोपी साकीब फारूखदार को गिरफ्तार किया। गिरोह की भूमिका गंभीर पाई जाने पर प्रकरण में धारा 111, 3(5) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट जोड़ा गया है। चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस द्वारा पीड़ित की पूरी राशि की रिकवरी प्रक्रिया जारी है। एसपी ने लोगों से चेतावनी दी है कि आकर्षक ऑनलाइन विज्ञापनों और त्वरित मुनाफे के झांसे से बचें, क्योंकि ऐसे प्लेटफॉर्म अक्सर साइबर ठगी का माध्यम बनते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...