जम्मूकश्मीरधर्म -कला-संस्कृतिबिलासपुर

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बिलासपुर से रवाना हुआ जत्था, तीर्थयात्रियों में दिखा गजब का उत्साह

डेस्क

इस साल 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा आरंभ हो गई है। यात्रियों का पहला जत्था गुफा तक पहुंच चुका है । पहले जत्थे में 2200 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गुफा में पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दर्शन करने वालों में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल थे। अमरनाथ यात्रा करीब 46 दिनों तक जारी रहेगी। 15 अगस्त को सावन पूर्णिमा के मौके पर यात्रा का समापन होगा । इस साल डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करेंगे जिसके मद्देनजर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है ।40,000 से ज्यादा सुरक्षा बल पूरे रास्ते में तैनात किए गए हैं इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है।

अमरनाथ यात्रा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर से भी पिछले 15 वर्षों से बाबा बर्फानी के भक्त अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। मंगलवार दोपहर 18 से 20 लोगों का जत्था ट्रेन से कटरा के लिए रवाना हुआ। बिलासपुर के यह अमरनाथ यात्री 6 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा आरंभ करने के पहले भक्तों ने बाबा बर्फानी के जयकारे और ओम नमः शिवाय के नारे लगाए । बाबा बर्फानी के साथ अन्य धार्मिक यात्रा कर यह जत्था करीब 10 दिन बाद लौटेगा।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,