बिलासपुर

कांग्रेस मशाल रैली के दौरान मंच हुई धराशाई…घटना के वक्त कई दिग्गज थे सवार, हो सकती थी बड़ी घटना..देखिए वीडियो

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  कांग्रेस के मशाल रैली के दौरान सभा को संबोधित करने बनाई गई मंच के गिर जाने का मामला सामने आया है, जिसमें देवकीनंदन चौक के पास कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त होने के बाद देश के साथ ही प्रदेश भर में कांग्रेसी सत्याग्रह और मशाल रैली निकालकर विरोध दर्ज करा रहे हैं जहाँ पूर्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही मशाल रैली के दौरान जबलपुर में कुछ कांग्रेसी झुलस गए थे, वही अब बिलासपुर में आयोजित मशाल रैली के दौरान मंच धराशाई हो गया,

आपको बता दें बिलासपुर में आयोजित मशाल रैली में रविवार को शामिल होने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी बिलासपुर पहुंची थी, पर वो अचानक रास्ते से ही निकल गई थी,वही देवकीनंदन चौक स्थित कांग्रेस पार्टी की लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च पहुंचने के बाद मंच पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के बड़े नेता नगर विधायक शैलेश पांडे, बैजनाथ चंद्राकर,

आशीष सिंह, रश्मि सिंह ,डॉ चंदन यादव समेत कांग्रेस के कई दर्जन नेता और पत्रकार उपस्थित थे। जिनका भार मंच सह नहीं पाया और मंच टूट गया,जिससे कुछ कांग्रेसियों को चोट लगने की बात सामने आ रही है, मोहन मरकाम भी बाल बाल बचे, अगर कांग्रेसी इस दौरान प्रोटोकॉल मेंटेन करते तो शायद ऐसा नही होता। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन