रायगढ़

पुरानी रंजिश पर जान से मारने चढ़ा दी कार… पीड़िता की शिकायत पर फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की घरघोड़ा पुलिस ने हत्या के प्रयास और छेड़खानी मामले में फरार चल रहे आरोपी मदन चौहान (22 साल) निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी युवक अपने बड़े भाई मधुसूदन चौहान के साथ पुरानी रंजीश पर कोनपारा के युवक को अपने मारूति कार से कुचलकर हत्या की कोशिश की गई थी । घरघोड़ा पुलिस द्वारा घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना के दरम्यान 10 सितंबर को आरोपी मधुसूदन चौहान (28 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी दोनों ही भाई की हत्या के प्रयास और बलवा समेत छेड़खानी मामले में गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक आहत युवक की पत्नी/प्रार्थीया घटना को लेकर 09 सितंबर को थाना घरघोड़ा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि घटना के कुछ दिनों पहले मधुसूदन चौहान उसके भाई मदन चौहान उनके साथियों के विरुद्ध थाने में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसे लेकर आरोपीगण रंजीश रखे हुए थे । दिनांक 09/09/2023 को प्रतिदिन की तरह दोनों पति-पत्नी अपनी दुकान में बैठे थे । उसी समय मधुसूदन चौहान और मदन चौहान एक मारूति कार सीजी क्र-13 AP 6925 में आए और कार से उतर कर दोनों दुकान के सामने आकर थाने में रिपोर्ट को लेकर गाली गलौज कर धमकी दिए और फिर चले गए । दोपहर जब पति अपने स्कूटी से घर खाना खाने आ रहा था । तब दोनों भाई मधुसूदन चौहान और मदन पहले से घात लगाये रायकेरा मेन रोड पांझर पुलिया के पास पीछे से अपने मारूती कार क्रमांक CG 13-AP 6925 में स्कुटी पर सवार पति की हत्या करने की पूर्ण नियत से ठोकर मारें जिससे स्कुटी के साथ गिरे प्रार्थीया के पति के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आयी है । प्रार्थीया के बताये अनुसार मारूति कार को आरोपी मधुसुदन चौहान चला रहा था। आहत को उसके परिवार वालों द्वारा रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों द्वारा साजिश कर हत्या की नीयत से अपराध को अंजाम देने संबंधी आवेदन पर आरोपी मधुसुदन चौहानऔर मदन चौहान पर हत्या के प्रयास समेत सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया जिसमें आरोपी मधुसूदन चौहान को गिरफ्तार किया गया जिससे घटना में प्रयुक्त क्षतिग्रस्त मारुति कार को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । वही फरार आरोपी मदन चौहान की घरघोड़ा पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी तथा मुखबिरों को आरोपी मदन चौहान के क्षेत्र में देखे जाने पर तत्काल सूचना देने कहा गया था । इसी कड़ी में आज आरोपी मदन चौहान को रायकेरा में घूमते देखे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा दिये जाने पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टाफ आरोपी की पतासाजी के लिये रवाना किया गया, स्टाफ द्वारा आरोपी मदन चौहान पिता ईश्वर चौहान उम्र 28 साल निवासी रायकेरा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे पूछताछ कर आरोपी के मेमोरंडम पर एक बांस का डंडा जप्त किया गया है । आरोपी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास और बलवा समेत छेड़खानी दोनों ही मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन