बिलासपुर

चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका बोदरी के बैराग तालाब में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में उसके दो भाई भी पानी में फंस गए। जहाँ आसपास के लोगों ने तत्काल पानी से बाहर निकाला वही मृतक की पहचान ग्राम अमसेना निवासी हिमांशु कौशिक पिता सेवकराम कौशिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हिमांशु अपने भाई वैभव कौशिक और चचेरे भाई शिवांश कौशिक के साथ बोदरी आया हुआ था। उनके पिता प्रभात कौशिक वार्ड क्रमांक 7 में निर्माणाधीन मकान का काम करवा रहे हैं।

जहाँ टिफिन छोड़ने सभी आये थे, शायद इसी दौरान भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों युवक पास स्थित बैराग तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान हिमांशु अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चला गया। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में वैभव और शिवांश भी गहरे पानी में फंस गए थे। तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और तीनों को बाहर निकाला। हिमांशु को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वैभव और शिवांश का हालत सामान्य है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,