बिलासपुर

तालाब में मिली युवक की संदिग्ध लाश….शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या या हादसा पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार की सुबह चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पीछे स्थित तालाब में 1 युवक की संदिग्ध लाश मिली है, मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुँच पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान दुर्गेश चौहान पिता राम विलास चौहान के रूप में हुई है, जिसका घर घटना स्थल से लगभग 400 मीटर ही दूर है। प्रारम्भिक जांच में पानी से शव बाहर निकालकर कर देखने मे शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले है, वही सिर के पिछले हिस्से में गहरे चोट लगे है, जिससे यह मामला संदिग्ध हो गया है।जहाँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार से घर नही लौटा था, जिसकी परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी, वही आज सुबह युवक की लाश मिलने से मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है, साथ ही आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...