बिलासपुर

हाईकोर्ट के सामने होटल के पीछे मिली अज्ञात युवक की लाश…शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर लाश फेकने की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया, जानकारी के मुताबिक बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई,जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने चकरभाटा पुलिस को दिए वही घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति को ला कर मार कर फेंक दिया गया है।मृतक के सिर पर वार किया गया है साथ ही बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है,एवं दांत भी टूटे हुए हैं घटना घटनास्थल पर शराब कि खाली शीशी बियर का बोतल डिस्पोजल चखना मिले हैं घटनास्थल पर एक कैची भी बरामद की गई है, मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा कपड़ा लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है फिलहाल चकरभाठा पुलिस मृतक की शिनाख्ति कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,