तखतपुर

अधजली लाश की हुई शिनाख्त..घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर मिली बाइक, पुलिस जुटा रही सुराग

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – सुबह तखतपुर में जिस युवक की अधजली लाश मिली थी उसकी पहचान कर ली गई है युवक निगार बंद निवासी सूरज लोधी पिता मन्नू लोधी उम्र 22 वर्ष बताया जा रहा है जो अकेले अपने घर में रहता था अब पुलिस इस बात का खुलासा करने में लगी है कि युवक को आखिर किसने जलाया है पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 2 तखतपुर में एक युवक की अधजली लाश मिली थी जहां चरवाहे एवं अन्य लोगो ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी थी,

थाना प्रभारी एसआर साहू को सूचना मिलने के बाद सभी घटनास्थल पर पहुंच गए थे और मामले की जांच में जुट गए थे, इस दौरान मृतक की पहचान तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम निगारबंद निवासी सूरज लोधी पिता स्वर्गीय मुन्नू लोधी उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है युवक की दोपहिया वाहन घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर पर मिली है दुपहिया वाहन सीजी 10 बी एल 7729 बेलपान रोड पर किनारे में खड़ी मिली है,

अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक घटनास्थल पर कैसे आया और किसने उसे आग के हवाले किया है युवक रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...