पचपेड़ी

नही थम रहा आत्महत्या का सिलसिला, फिर एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी- थाना क्षेत्र के ग्राम सोन के डिपरा पारा में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के म्यार में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सूचना उपरांत पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन के डिपरापारा में रहने वाले घसिया राम पटेल पिता स्व.रामाधीन पटेल ने बुधवार सुबह ग्राम कोटवार सुरेश दास के साथ पचपेड़ी थाना पहुँच पुलिस को जानकारी दी कि उसका लड़का डूमर देव पटेल उम्र 23 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने ही कमरे में म्यार में गमछे को फाँसी का फंदा बना झुल गया है।और उसकी मौत हो चुकी है।जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतक बीती शाम शराब पीकर घर आया और अपने रूम में चला गया।रात 9 बजे के करीब परिजनो ने खाना खाने मृतक के रूम को खटखटाया काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नही आया तब परिजनों ने रूम के दीवार को छेद कर देखा तो अंदर डुमर देव पटेल की लाश म्यार में लाल कलर की गमछे से लटक रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।आगे पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...